नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : छह देशों के टूर्नामेंट की आज से होगी शुरुआत, 17 साल के बाद पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की भी वापसी होगी छठे खिताब पर रहेगी मौजूदा चैंपियन भारतीय हॉकी टीम की नजर

टूर्नामेंट में भारत की चुनौती जालंधर, एजेंसी। पांच बार की चैंपियन और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम मंगलवार से यहां शुरू होने वाले छह देशों के एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) टूर्नामेंट में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। उसका पहला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। मेजबान की नजर छठे खिताब के साथ ही हैट्रिक पर भी रहेगी।

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी खत्म हुआ इंतजार : इस टूर्नामेंट से 17 साल के बाद पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की भी वापसी होगी। इससे पहले यहां आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट 20...