नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- चोटिल पेन की जगह कोएत्जी हैदराबाद टीम में हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल डेविड पेन की जगह गेराल्ड कोएत्जी को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पेन ने सनराइजर्स के लिए इस सत्र में दो मैच खेलकर दो विकेट लिए हैं। वह ऐड़ी की चोट के कारण बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। आईपीएल ने शनिवार को विज्ञप्ति में कहा, दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कोएत्जी को विकल्प के रूप में शामिल किया गया है और वह दो करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ेंगे। यह भी पढ़ें- Gerald Coetzee की अचानक हुई IPL में एंट्री, CSK के खिलाफ मैच से पहले SRH से जुड़े; कौन हुआ बाहर? कोएत्जी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी-20 मैच खेले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान ...