नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- चोटिल कार्स की जगह मदुशंका सनराइजर्स टीम में नई दिल्ली। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल किया गया है। कार्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच से पूर्व नेट्स पर अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लगी थी। बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज मदुशंका ने श्रीलंका के लिए एक टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी-20 खेलकर कुल 70 विकेट लिए हैं। आईपीएल के बयान के अनुसार वह 75 लाख रुपये में सनराइजर्स से जुड़ेंगे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। यह भी पढ़ें- खेल : कमिंस के 17 अप्रैल को वापस आने की उम्मीद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.