नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- चैंपियंस लीग : चेल्सी ने बार्सिलोना को शिकस्त दी लंदन। चेल्सी ने मंगलवार को स्टैमफोर्ड ब्रिज में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे बार्सिलोना को 3-0 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबॉल के लीग चरण में तीसरी जीत हासिल की। मैनचेस्टर सिटी कोच के रूप में पेप गार्डियोला के लीग में 100वें मैच में उनकी टीम बायर लेवरकुसेन से 2-0 से हार गई, जबकि बार्सिलोना को चेल्सी के खिलाफ हार में आत्मघाती गोल और रेड कार्ड का सामना करना पड़ा। यह बार्सिलोना की दूसरी हार थी। जूल्स कोंडे के 27वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल ने चेल्सी को बढ़त दिला दी। उसने 55वें मिनट में 18 वर्षीय एस्टेवाओ के गोल से बढ़त मजबूत की और 73वें मिनट में लियाम डेलाप के गोल से जीत पक्की की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.