खेल : चेन्नई ओपन : श्रीवल्ली और दीया रमेश को वाइल्डकार्ड
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- चेन्नई ओपन : श्रीवल्ली और दीया रमेश को वाइल्डकार्ड चेन्नई। भारत की श्रीवल्ली भामिदीप्ति और तमिलनाडु की उभरती हुई युवा खिलाड़ी दीया रमेश को डब्ल्यूटीए 250 चेन्नई ओपन टेनिस के क्वालीफाइंग राउंड के लिए वाइल्डकार्ड दिए गए हैं। आयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्रीवल्ली पीठ की चोट से उबरकर वापसी कर रही हैं। पिछले साल वह मुख्य ड्रॉ के दूसरे राउंड तक पहुंची थीं, जबकि रमेश ने पिछले एक साल में काफी सुधार किया है। टूर्नामेंट में 26 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। क्वालीफाइंग दौर इस सप्ताहांत खेला जाएगा जबकि 32 खिलाड़ियों वाला मुख्य ड्रॉ सोमवार से शुरू होगा। 16 जोड़ियों वाली युगल स्पर्धा मंगलवार से शुरू होने की संभावना है। क्वालीफाइंग राउंड में चेक गणराज्य की लिंडा फ्रुहविर्टोवा (2022 चेन्नई ओपन की विजेता) और ऑस्ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.