नई दिल्ली, जून 28 -- चेक लेडीज गोल्फ में भारतीय तिकड़ी को कट मिला बेरोन (चेक गणराज्य)। पूर्व चैंपियन दीक्षा डागर ने टिप्सपोर्ट चेक लेडीज ओपन गोल्फ के दूसरे दौर में एक अंडर 69 का कार्ड बनाकर भारत के लिए उम्मीद बरकरार रखी है। उन्होंने साथी गोल्फर प्रणवी उर्स (67) और वाणी कपूर (70) के साथ कट हासिल किया। पिछले हफ्ते डच लेडीज ओपन में संयुक्त तीसरे स्थान पर रहीं दीक्षा 36 होल के बाद नौ अंडर पार स्कोर के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर चल रही गोल्फर से चार शॉट पीछे हैं और अंतिम दिन से पहले अच्छी स्थिति में हैं। यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 के राउंड 32 के लिए सभी टीमों का ऐलान, ये 16 टीमें हुईं बाहर स्वीडन की लिसा पीटरसन और इंग्लैंड की चार्लोट हीथ 13 अंडर पार के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...