नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- चुनावों के कारण टाइटंस-सुपरकिंग्स के मैच स्थल बदले नई दिल्ली। अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल को होने वाले नगर पालिका चुनावों के कारण बीसीसीआई ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के कार्यक्रम में कुछ बदलाव कर दिया। अब 26 अप्रैल और 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने वाले मुकाबलों के स्थल बदल दिए गए हैं।पहले 26 अप्रैल को अहमदाबाद में दोपहर को होने वाला मैच अब चेन्नई के एमए ​​चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर तीन बजकर 30 मिनट से ही खेला जाएगा। उसी तरह सुपरकिंग्स और टाइटंस के बीच 21 मई की शाम को होने वाला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। यह भी पढ़ें- IPL 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, GT Vs CSK मुकाबलों के वेन्यू बदले, जानिए क्यों हुआ ऐसा? यह भी पढ़े...