नई दिल्ली, फरवरी 7 -- चिदंबरम स्टेडियम नई आउटफील्ड, ड्रेनेज प्रणाली के साथ तैयार चेन्नई। मशहूर एमए चिदंबरम स्टेडियम में आठ महीने मरम्मत के काम के बाद बेहतरीन आउटफील्ड और पानी के निकास के लिए अच्छी 'ड्रेनेज' प्रणाली के साथ टी-20 विश्व कप के लिए तैयार है। इसमें पहला मुकाबला रविवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के सचिव यू भगवानदास राव ने कहा, आउटफील्ड दोबारा बनाने और नियमित रखरखाव के कामों के साथ-साथ 'ड्रेनेज'प्रणाली को अपग्रेड करना अहम था। हमने पूरे ड्रेनेज सिस्टम को बदल दिया है और पूरी तरह से अपग्रेड किया है जिसमें मोटर, स्प्रिंकलर सिस्टम, स्टेडियम से बाहर निकलने वाला ड्रेनेज फ्लो, सब बदल दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भी आउटफील्ड और ड्रेनेज प्रणाली का मुआयना किया। उसके अधिकारियों को ...