नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- घर में खेलने का फायदा नहीं छीना जा सकता : आकाश बेंगलुरु। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों गुवाहाटी की पिच से अनजान हैं लेकिन पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऐसी पिच पर खेलने के अपने पहले के अनुभव के कारण घरेलू टीम अब भी थोड़े फायदे की स्थिति में है। दूसरे टेस्ट से पहले 'जियोस्टार' के विशेषज्ञ चोपड़ा ने कहा, किसी को भी नहीं पता कि गुवाहाटी में क्रिकेट कैसे खेला जाएगा क्योंकि यह नया टेस्ट स्थल है। बेशक वहां पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट हो चुका है और हमने हाल में महिला विश्व कप मैचों के दौरान गेंद को काफी स्पिन होते देखा है। अगर आप वहां पहली बार खेल रहे हैं तो पिच शुभमन गिल या साई सुदर्शन या ऋषभ पंत के लिए उतनी ही अच्छी है जितनी तेम्बा बावुमा या रेयान रिकेलटन के लिए है। इसलिए यह दोनों टीम के लिए एक चुनौती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.