नई दिल्ली, मई 24 -- गुलवीर का 5000 मीटर दौड़ में आउटडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड नई दिल्ली। भारत के लंबी दूरी के शीर्ष धावक और एशियाई चैंपियन गुलवीर सिंह ने लॉस एंजिलिस में एलए ट्रैक फेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में आउटडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। गुलवीर ने 13 मिनट 03.93 सेकंड का समय लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने ही आउटडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड 13:11.82 में सुधार किया। 27 साल के धावक ने पिछले वर्ष बोस्टन में इंडोर प्रतियोगिता में 12 मिनट 59.77 सेकंड का समय निकाला था, जो 5000 मीटर में उनका समग्र राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना हुआ है। यह भी पढ़ें- धावक गुरिंदरवीर को मुख्यमंत्री ने दी बधाई लॉस एंजिलिस में दर्ज किया गया समय उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। हैबटोम सैमुअज ने 12 मिनट 57.2...