नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 2027 सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच बनाया गया। गांगुली 2019 में दिल्ली टीम के सलाहकार बने थे। वह फ्रेंचाइजी की पुरुष और महिला टीम के क्रिकेट निदेशक समेत कई पदों पर रह चुके हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स की एसए20 टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स में भी पिछले सत्र में मुख्य कोच थे। गांगुली अब बदानी की जगह लेंगे जिनके कोच रहते पिछले दो सत्र में दिल्ली प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। दिल्ली टीम आईपीएल के पिछले सत्र में छठे स्थान पर रही थी। यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा ऐलान पूर्व कप्तान ऋषभ पंत भी दिल्ली टीम में लौट आये हैं जिनकी जगह कलाई के स्पिनर कुलदीप य...