नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- खिलाड़ियों के साथ भरोसा और संवाद जरूरी : सरफराज कराची। पाकिस्तान की टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच सरफराज अहमद ने बुधवार को कहा कि सफल कोच बनने के लिए खिलाड़ियों के साथ भरोसा और स्पष्ट संवाद जरूरी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जीतने वाले कप्तान सरफराज की पहली सीरीज 8 मई से बांग्लादेश में होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज होगी। यह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में पाक की दूसरी सीरीज है। सरफराज ने कहा, कोच का खिलाड़ियों से ऐसा रिश्ता हो कि वे समझ सकें कि वह क्या चाहता है और साथ ही वे इतने सहज हों और उस पर इतना भरोसा करते हों कि उसके साथ बैठकर किसी भी चीज पर बात कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...