खेल : खलिन जोशी ने नवा रायपुर ओपन में बढ़त ली
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- खलिन जोशी ने नवा रायपुर ओपन में बढ़त ली नया रायपुर। खलिन जोशी ने नवा रायपुर ओपन में दो शॉट की बढ़त ले ली है। एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के बाद बिना किसी बोगी के 'फोर-अंडर 30' का स्कोर बनाया। भारी बारिश के कारण कोर्स पूरे 18-होल राउंड के लिए उपयुक्त नहीं रह गया था जिसके चलते टूर्नामेंट कमेटी ने चारों राउंड को 'बैक नाइन' (पिछले नौ होल्स) पर आयोजित करने का फैसला किया। कोलकाता के 20 वर्षीय आर्यव शाह (30-31) ने 'थ्री-अंडर 31' के स्कोर में चार बर्डी और एक बोगी लगाई। इसके साथ ही वे नेपाल के सुबाश तमांग (32-29), बेंगलुरु के अक्षय नेरंजन (30-31) और पंचकूला के रौनील कुकर (31-30) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जिनका स्कोर 'सेवन-अंडर 61' था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.