नई दिल्ली, मार्च 16 -- कैंडिडेट्स टूर्नामेंट स्थानांतरित करने की जरूरत नहीं : फिडे नई दिल्ली। मध्यपूर्व एशिया में संघर्ष को देखते हुए खाड़ी क्षेत्र के करीब स्थित साइप्रस में इस महीने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर चिंताएं हैं। इसके बावजूद शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था फिडे ने आयोजन स्थल बदलने की संभावना को खारिज कर दिया। फिडे का कहना है कि 'दूर-दूर तक कोई खतरा' नहीं है। फिडे के सीईओ एमिल सुतोवस्की ने बताया, साइप्रस युद्ध क्षेत्र या संघर्ष क्षेत्र से बहुत दूर नहीं है, लेकिन साथ ही यह किसी भी तरह से सीधे तौर पर इसमें शामिल नहीं है और युद्ध की स्थिति में भी नहीं है। कोई आपात स्थिति या वैसी कोई बात नहीं है। लगभग 10 दिन पहले कुछ चिंताजनक खबरें आई थीं लेकिन तब से स्थिति काफी शांत लग रही है। हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। ...