नई दिल्ली, अगस्त 9 -- कुसल मेंडिस श्रीलंका प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कोलंबो। श्रीलंकाई पुरुषों क्रिकेट टीम के कप्तान कुसल मेंडिस को हाल में बनी श्रीलंकाई प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (पेशेवर खिलाड़ी संघ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ की विज्ञप्ति में कहा गया है कि बड़े खिलाड़ियों के समर्थन से बनी यह एसोसिएशन श्रीलंका में प्रोफेशनल क्रिकेटरों की एक स्वतंत्र और सामूहिक आवाज के तौर पर काम करेगी। इस संघ की शुरुआत प्रशासनिक उथल-पुथल के दौर में हुई है क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) सरकार द्वारा नियुक्त एक अस्थायी 'क्रिकेट ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी' के तहत बड़े सुधारों की प्रक्रिया से गुजर रहा है। खिलाड़ी संघ का गठन देश में खेल को आधुनिक बनाने की दिशा में एक नया कदम है, और इसके लिए एक नया संविधान भी तैयार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें-...