नई दिल्ली, मई 30 -- कुरेन के आईपीएल से हटने पर संगकारा नाराज मुल्लांपुर। राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन के आईपीएल से अंतिम समय में हटने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त नीति जारी रखनी चाहिए कि टूर्नामेंट के दौरान विदेशी अनुबंधों का पूरी तरह पालन करें। कुरेन ने जांघ में चोट का हवाला देते हुए आईपीएल से नाम वापस ले लिया था। हालांकि इंग्लैंड लौटने के बाद वह टी-20 ब्लास्ट में अपनी काउंटी टीम सरे के लिए तीन मैच खेल चुके हैं। इससे उनके आईपीएल से हटने पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी पढ़ें- खेल : कुरेन के आईपीएल से हटने पर संगकारा नाराज संगकारा ने कहा, मुझे लगता है कि बीसीसीआई की मौजूदा नीति काफी सख्त है और इसे ऐसे ही लागू किया जाना चाहिए, ताकि अनुबंध संबंधी द...