नई दिल्ली, जून 7 -- कार्लसन से ज्यादा खतरनाक प्रज्ञाननंदा : थिप्से नई दिल्ली। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से का मानना है कि नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय आर प्रज्ञाननंदा दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से भी ज्यादा खतरनाक हैं। थिप्से ने उन्हें कहा कि वह मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी से आगे हैं। उन्होंने कहा, मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक प्रतिद्वंद्वियों में से एक माना जा सकता है। नॉर्वे शतरंज की जीत हाल में किसी भारतीय द्वारा हासिल सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में से एक है। प्रज्ञाननंदा पिछले साल वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन अब उन्होंने सच में असाधारण प्रदर्शन किया है। यह भी पढ़ें- खेल : मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत : प्रज्ञाननंदा भारतीय शत...