नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- कबायेल ने बरकरार रखा डब्ल्यूबीसी हैवीवेट खिताब ड्यूसेलडर्फ (जर्मनी)। एजित कबायेल ने नेल्सन हाइसा के चोटिल होने के कारण दूसरे राउंड में बाहर हो जाने के बाद अपना डब्ल्यूबीसी हैवीवेट मुक्केबाजी खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। शनिवार रात इस मुकाबले के चैलेंजर हाइसा ने एक हाथ से लड़ने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने जल्द ही मुकाबले से हटने का फैसला कर लिया। उसके बाद दोनों मुक्केबाज एक-दूसरे के गले लग गए। जर्मनी में अपने घरेलू दर्शकों के सामने रिंग पर उतरे कबायेल ने इससे पहले अजेय रहे 42 वर्षीय हाइसा को हराकर अपना रिकॉर्ड 28-0 कर लिया। हाइसा (25-1) ने 2022 में पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण किया था। यह भी पढ़ें- खेल : मीनाक्षी और चार अन्य भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...