नई दिल्ली, मार्च 22 -- ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने वेस्टइंडीज को शिकस्त दी सेंट विंसेंट। एलिसे पेरी (42), जॉर्जिया वॉल (39) के बाद अलाना किंग (दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 17 रन से हरा दिया। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले 20 ओवरों में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने चौथे ही ओवर में किआना जोसेफ (11) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। फिर स्टेफनी टेलर(22) ने कप्तान हेली मैथ्यूज (56) के साथ 77 रन जोड़े। 15वें ओवर में अलाना किंग ने स्टेफनी टेलर को लौटीकर ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई। अंत में विंडीज 20 ओवरों में चार विकेट पर 147 रन ही बना सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...