नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- एस मेघना ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की नई दिल्ली। भारत की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज एस मेघना ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। आंध्र प्रदेश की 30 वर्षीय खिलाड़ी ने नवंबर 2022 में आखिरी बार भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी और गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी हैं। भारत के लिए तीन वनडे और 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुकीं मेघना ने कहा, मैदान मेरे लिए दूसरे घर की तरह रहा है। इसने मुझे विपरीत परिस्थितियों में डटे रहना और विनम्र बने रहना सिखाया। इसने मुझे ऐसी यादें और दोस्त दिए हैं जिन्हें मैं जीवनभर संजोकर रखूंगी। भले ही क्रिकेट खेलने के मेरे दिन अब समाप्त हो गए हैं, लेकिन मैं हमेशा क्रिकेट से जुड़ी रहूंगी। मेरा इरादा इस खेल को कुछ लौटाने, अगली पीढ़ी के खिलाड...