नई दिल्ली, मई 21 -- एशिया कप : अंडर-18 हॉकी टीम की कमान केतन को भोपाल। हॉकी इंडिया ने जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से 6 जून तक होने वाले पुरुष अंडर-18 एशिया कप के लिए केतन कुशवाहा की अगुआई में 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम का चयन कोच सरदार सिंह और रजनीश मिश्रा की देखरेख में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के दौरान किया गया। भारत को पूल ए में दक्षिण कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। भारत 29 मई को कजाखस्तान, 31 को जापान, एक जून को दक्षिण कोरिया और 3 जून को चीनी ताइपे से खेलेगा। यह भी पढ़ें- खेल : हॉकी : ऑस्ट्रेलिया ने भारत से सीरीज ड्रॉ खेली पूल बी में मलेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन हैं। पूल ए और बी की शीर्ष दो टीमें 6 जून को सेमीफाइनल खेलेंगी जबकि फाइनल 6 जून को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...