नई दिल्ली, मई 30 -- एशिया-ओसेनिया चैंपियनशिप में भारतीय अल्ट्रा रनर का जलवा नई दिल्ली। जापान के हिरोसाकी में हाल में आईएयू 24एच एशिया और ओसेनिया चैंपियनशिप के पुरुषों की स्पर्धा में भारतीय अल्ट्रा रनर टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया। महिलाओं की टीम ने कांस्य जीता। पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में अमर सिंह देवंदा ने 282.881 किमी (226 लैप) की दूरी तय करके स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। गीनो एंटनी ने 272.894 किमी (218 लैप) ने रजत जबकि सौरव कुमार रंजन ने 260.058 किमी (208 लैप) ने कांस्य जीता। भारत ने कुल 815.833 किमी की दूरी तय करके पुरुष टीम स्वर्ण पदक भी जीता और एक एशिया-ओसनिया रिकॉर्ड बनाया। यह भी पढ़ें- खेल : उपलब्धि : गुलवीर चार मिनट से कम में एक मील दौड़े महिलाओं में भारत ने कुल 667.722 किमी की दूरी तय करके कांस्य जीता।

हिंदी हिन्दुस...