नई दिल्ली, मार्च 30 -- एशियाई मुक्केबाजी : प्रीति, दीपक की जीत से शुरूआत उलानबटोर (मंगोलिया)। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पंवार और दीपक ने सोमवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के अभियान की सकारात्मक शुरुआत करते हुए अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज की। महिलाओं के 54 किग्रा वजन वर्ग में प्रीति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2025 की पूर्व एशियाई अंडर-22 चैंपियन कजाखस्तान की एलिना बाजारोवा के खिलाफ 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत हासिल की। पुरुषों के 70 किग्रा वजन वर्ग में दीपक (बॉक्सैम इलीट अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के रजत और एशियाई युवा चैंपियनशिप 2022 के कांस्य विजेता) ने उज्बेकिस्तान के खावासबेक असदुल्लाएव को 3-2 के विभाजित फैसले में हराया। इस चैंपियनशिप 2026 में पूरे महाद्वीप के कुछ बेहतरीन मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। ...