नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- एशियाई खेल : महिला रग्बी सेवंस टीम घोषित नई दिल्ली। शिखा यादव की अगुआई में भारत ने सोमवार को एशियाई खेलों के लिए 13 सदस्यीय सीनियर महिला रग्बी सेवंस टीम की घोषणा की। महिला रग्बी प्रतियोगिता एक से 3 अक्तूबर तक नागोया में आयोजित की जाएगी। भारत पूल बी में गत चैंपियन चीन, हांगकांग चीन और मलेशिया के साथ है। भारत ने 2010 के ग्वांगझू एशियाई खेलों में महिला रग्बी सेवंस में पदार्पण किया था, लेकिन 2014 और 2018 के आयोजनों में टीम हिस्सा नहीं ले सकी।हांगझोउ 2022 में वापसी करने वाली भारतीय टीम सातवें स्थान पर रही थी। भारतीय टीम एक साल से नियमित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही है। यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स : मुजफ्फरपुर की गुड़िया का भारतीय महिला रग्बी टीम में चयन इस दौरान उसने लगातार दूसरे सत्र में एशिया रग्बी एमिर...