नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- एशियाई खेलों में प्रदर्शन की समीक्षा बैठक टली नई दिल्ली। खेल मंत्रालय की हाल में संपन्न एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के साथ होने वाली एकदिवसीय बैठक को दो दिन के लिए टाल दिया गया है। अब यह 15 अक्तूबर को होगी क्योंकि बैठक की अध्यक्षता करने वाले खेल मंत्री मनसुख मांडविया फिलहाल ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अहमदाबाद में हैं। इस बैठक में विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र विशेष रूप से बैडमिंटन, निशानेबाजी और एथलेटिक्स में अनुभवी खिलाड़ियों का अपेक्षा से कमजोर प्रदर्शन रहने वाला है। भारत ने इन खेलों में 21 स्वर्ण सहित कुल 85 पदक जीते जो पिछले सत्र में हांगझोउ में हासिल 106 पदकों से काफी कम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...