नई दिल्ली, मई 2 -- एशियाई कप : अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम हारी सुझोऊ (चीन)। भारत को शनिवार को यहां अंडर-17 महिला एशियाई कप फुटबॉल के अपने पहले ग्रुप मैच में मजबूत ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप बी के मैच में 25वें मिनट में थियोडोरा मुइथिस ने ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई। फिर 59वें मिनट में भारतीय डिफेंडर अभिस्ता बसनेत ने एक आत्मघाती गोल कर दिया। भारत अब 5 मई को चार बार के चैंपियन जापान से भिड़ेगा, जिसके बाद 8 मई को उसका सामना लेबनान से होगा। 2005 के बाद यह पहला मौका था जब भारत अंडर-17 महिला एशियाई कप में हिस्सा ले रहा था। यह भी पढ़ें- BCCI ने किया टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह इस तरह इस स्तर पर खेलने का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...