नई दिल्ली, जुलाई 22 -- एरिगेसी से ड्रॉ खेलकर फिरोजा बने चैंपियन चेन्नई। फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा ने बुधवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी के खिलाफ सातवें और अंतिम दौर की बाजी ड्रॉ खेलकर चौथे चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज का खिताब जीत लिया। फिरोजा ने सात दौर में दो जीत और पांच ड्रॉ के साथ कुल 4.5 अंक हासिल किए। फिरोजा को 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। आंद्रेइकिन चार अंक के साथ एरिगेसी के बराबर संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। अब्दुसत्तोरोव, निहाल सरीन और एम प्रणेश ने 3.5-3.5 अंकों के साथ संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया। मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश का संघर्ष जारी रहा। यह भी पढ़ें- खेल : गुकेश को लगातार दूसरी शिकस्त, सरीन ने एरिगेसी को हराया उन्हें सात में से तीन बाजी में हार का सामना करना पड़ा और वह केवल दो अंकों के साथ...