खेल : एमएलएस : मेसी के दो गोल से जीता इंटर मियामी
नई दिल्ली, मार्च 2 -- एमएलएस : मेसी के दो गोल से जीता इंटर मियामी ऑरलैंडो। लियोनेल मेसी ने दूसरे हाफ में दो गोल किए। इसके अलावा डिफेंडर टेलास्को सेगोविया ने एक गोल करने के साथ दो गोल करने में मदद की जिससे मौजूदा चैंपियन इंटर मियामी ने एमएलएस फुटबॉल टूर्नामेंट में ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराकर इंटर एंड कंपनी स्टेडियम में पहली बार जीत हासिल की। पहले हाफ में मार्को पासलिच ने 18वें मिनट में और मार्टिन ओजेडा ने 24वें मिनट में गोल किया। दो गोल से पिछड़ने के बाद मियामी का पहला गोल दूसरे हाफ के चौथे मिनट में माटेओ सिल्वेट्टी ने किया। फिर मेसी ने सेगोविया से पास लेकर 57वें मिनट में अपना पहला गोल किया। सेगोविया ने 85वें मिनट में गोल करके मियामी को बढ़त दिलाई। फिर मेसी ने 90वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके मियामी की जीत सुनिश्चित कर दी। अर्जेंटीना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.