नई दिल्ली, मार्च 22 -- एफसी गोवा ने चेन्नइयन एफसी से ड्रॉ खेला चेन्नई। कप्तान संदेश झिंगन के आखिरी मिनटों में हेडर पर किए गए गोल की मदद से एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग में रविवार को चेन्नइयन एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। एफसी गोवा ने लगातार तीसरा मैच ड्रॉ खेला है और वह अपराजेय रहकर दस अंक के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं चेन्नइयन पांच अंक लेकर 11वें स्थान पर है। संदेश झिंगन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। हाफटाइम तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं। चेन्नइयन के लिए इरफान ने 48वें मिनट में गोल दागा। वहीं झिंगन ने 87वें मिनट में बराबरी का गोल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...