नई दिल्ली, अगस्त 19 -- एन ली को हरा गफ प्री-क्वार्टर में पहुंचीं ओहायो, (अमेरिका)। अमेरिका की टेनिस स्टार कोको गफ सिनसिनाटी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने मंगलवार को महिला एकल के तीसरे दौर में हमवतन एन ली के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए दूसरा खिताब जीतने की उम्मीदें कायम रखीं। गफ ने एन ली को 6-1, 7-6 (3) से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में 10वीं वरीय युक्रेन की मार्ता कोस्तयुक ने अमेरिकी खिलाड़ी स्लोएन स्टीफंस को लगातार सेट में 7-5, 7-5 से हराकर अंतिम-16 दौर का टिकट कटाया। इनके अलावा चेक गणराज्य की सारा बेजलेक ने भी प्री-क्वार्टर में प्रवेश कर लिया। उन्होंने रूसी खिलाड़ी एकतेरीना अलेक्जांद्रोवा को 4-6, 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। अब उनका सामना शीर्ष वरीय आर्यना सबालेंका से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...