नई दिल्ली, मई 3 -- एटीपी चैलेंजर : शिमकेंट में उपविजेता रहे मानस धामने नई दिल्ली। भारत के युवा खिलाड़ी मानस धामने पहला एटीपी चैलेंजर खिताब जीतने से चूक गए। उन्हें रविवार को कजाखस्तान के शिमकेंट में कड़े मुकाबले में बेल्जियम के बुवैसर गदामौरी से हार का सामना करना पड़ा। इस 18 वर्षीय भारतीय ने दो घंटे से अधिक समय चले मुकाबले में 6-7, 4-6 से हारने से पहले कड़ी चुनौती पेश की। फाइनल में हार के बावजूद धामने का प्रदर्शन अच्छा रहा और वह पहली बार शीर्ष 400 में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। वह सोमवार को जारी होने वाली नई रैंकिंग में संभवतः अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 384वें स्थान पर पहुंच जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...