नई दिल्ली, अगस्त 20 -- एएफसी चैलेंज लीग में गोवा मुश्किल ग्रुप में नई दिल्ली। एफसी गोवा को एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ड्रॉ में मुश्किल ग्रुप मिला है। कुआलालंपुर में गुरुवार को निकाले गए ड्रॉ में उसे कुवैत की कादसिया एससी, बांग्लादेश की फोर्टिस एफसी और ताजिकिस्तान की एफसी रेगार-टेडएजेड के साथ कठिन ग्रुप में रखा गया है। पिछले बुधवार को एएफसी चैंपियंस लीग-दो के प्रारंभिक चरण में तुर्कमेनिस्तान की एफके अरकदाग से हार के बाद एफसी गोवा एशिया की तीसरे स्तर की पुरुष क्लब प्रतियोगिता एएफसी चैलेंज लीग के ग्रुप चरण में पहुंचा। ड्रॉ में 20 टीम को चार-चार टीम के पांच ग्रुप में बांटा गया। इनमें तीन ग्रुप पश्चिम और दो पूर्वी क्षेत्र में हैं। ग्रुप चरण में मुकाबले 17 से 24 अक्तूबर 2026 तक एकल राउंड-रॉबिन लीग प्रारूप में खेले जाएंगे। क्वार्टर और सेमीफाइनल...