नई दिल्ली, मई 30 -- उपलब्धि : गुलवीर चार मिनट से कम में एक मील दौड़े क्लेवलैंड। लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि अमेरिका में म्यूजिक सिटी ट्रैक कार्निवल में खिताब जीतते हुए हासिल की। यह प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर की चैलेंजर श्रेणी का हिस्सा है। गुलवीर ने एक मील दौड़ में 3 मिनट 55.63 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण जीता। इस प्रदर्शन से 27 वर्षीय धावक ने भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। अमेरिका के क्रिस्टोफर नाइट (3 मिनट 59.72 सेकंड) दूसरे जबकि ट्रिस्टन ट्रेविनो (4 मिनट 00.27 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...