नई दिल्ली, मई 29 -- उपकरण की तकनीकी समस्या से ऐश्वर्य प्रताप अयोग्य म्यूनिख। दो बार के ओलंपियन भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को पदक दौर से पहले उपकरण से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण शुक्रवार को विश्व कप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन (थ्रीपी) फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया। ऐश्वर्य ने क्वालीफिकेशन दौर में 592 के मजबूत स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। लेकिन शीर्ष 10 निशानेबाजों के लिए पदक दौर से पहले उपकरण जांच कराई गई जिसमें तकनीशियनों ने भारतीय निशानेबाज के उपकरण में एक खामी पाई। भारतीय दल ने जूरी से अपील की और अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह राइफल प्रतियोगिता पूर्व उपकरण जांच में पास हो गई थी। लेकिन आईएसएसएफ माना नहीं और उनकी अयोग्यता बरकरार रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...