नई दिल्ली, अगस्त 11 -- ईस्ट बंगाल के सामने अल अरबी की कड़ी चुनौती कोलकाता। इंडियन सुपर लीग चैंपियन ईस्ट बंगाल को बुधवार को एएफसी चैंपियंस लीग टू के प्रारंभिक चरण के एकमात्र नॉक-आउट मुकाबले में कुवैत की लीग के उपविजेता अल अरबी एससी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। पश्चिमी क्षेत्र के इस एकल चरण के क्वालीफायर में एफसी गोवा बुधवार को दूसरे मुकाबले में तुर्कमेनिस्तान की टीम एफके अर्काडाग का सामना करेगा। दोनों मैचों के विजेता बहरीन के क्लब अल-खालदिया और ओमान के क्लब अल-नाहदा के साथ ग्रुप चरण के ड्रॉ के लिए शामिल होंगे। इसके लिए ड्रॉ 18 अगस्त को कुआलालंपुर में डाले जाएंगे। पश्चिमी क्षेत्र के ग्रुप चरण में चार पॉट में विभाजित 16 जबकि पूर्वी क्षेत्र में भी चार पॉट में 16 टीमें होंगी। ड्रॉ के जरिए ग्रुप चरण के मुकाबलों का निर्धारण किया जाएगा।

हि...