नई दिल्ली, मई 12 -- ईटीपीएल में धौनी को देखना चाहते हैं जूनियर बच्चन नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के छह साल बाद भी महेंद्र सिंह धौनी का करिश्मा कायम है। अभिनेता तथा यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के सह संस्थापक अभिषेक बच्चन इस लीग में भविष्य में 'कैप्टन कूल' को देखना चाहते हैं। उन्होंने डबलिन से फोन पर कहा, अगर आपका खेल बेहतरीन है तो लोग देखने आएंगे। मौजूदा भारतीय क्रिकेटर ईटीपीएल का हिस्सा होते तो हमें खुशी होती लेकिन बीसीसीआई के अनुबंध के तहत उन्हें आईपीएल के बाहर खेलने की अनुमति नहीं है। हमें उनकी कमी खलेगी। बीसीसीआई के नियमों के तहत सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके भारतीय पुरुष क्रिकेटर ही विदेश में टी-20 लीग खेल सकते हैं। यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग की फ्र...