नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- ईटीपीएल : रोड्स, क्लासेन, फाफ ने रोटरडम फ्रेंचाइजी खरीदी रोटरडम। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) की पांचवीं फ्रेंचाइजी रोटरडम खरीदी है। यह फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता के पहले सत्र में हिस्सा लेगी जिसका आयोजन इस वर्ष 26 अगस्त से 30 सितंबर तक किया जाएगा। इसमें कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग की अन्य शहर आधारित फ्रेंचाइजी ग्लास्गो, एम्सटरडम, एडिनबर्ग, डबलिन और बेलफास्ट हैं। यह यूरोप की पहली आईसीसी-मान्यता प्राप्त टी-20 लीग है, जिसका आधार रोटर्डम, नीदरलैंड्स में है। यह लीग यूरोप में क्रिकेट को मजबूत करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- IPL में किस टीम के लिए किस प्लेयर ने जड़ी सबसे तेज सेंचुरी? टॉप 10 लिस्ट में...