खेल : ईटीपीएल : जेसन रॉय ग्लास्गो कॉस्मिक टीम में शामिल
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- ईटीपीएल : जेसन रॉय ग्लास्गो कॉस्मिक टीम में शामिल ग्लास्गो। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को ग्लास्गो कॉस्मिक ने पहली यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को यह घोषणा की। 36 वर्षीय जेसन ने 2023 के बाद अपने देश की तरफ से कोई मैच नहीं खेला है, हालांकि वह प्रथम श्रेणी और पेशेवर टी-20 लीग क्रिकेट में सक्रिय हैं। उनका टी-20 में स्ट्राइक रेट 137 का है। ईटीपीएल का पहला सत्र 26 अगस्त से शुरू होगा और 20 सितंबर तक चलेगा। इसमें आयरलैंड, उत्तरी आयरलैंड, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.