नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- इराक की जीत के साथ ही विश्व कप की 48 टीमें तय मॉन्टेरी (मैक्सिको)। विश्व कप फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए ढाई साल से चली क्वालीफाइंग प्रक्रिया के बाद सभी 48 टीमें तय हो गई हैं। यहां मंगलवार को अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में इराक ने बोलीविया को 2-1 से हराकर 48वां और अंतिम स्थान हासिल किया। यह मैच बोस्निया हर्जेगोविना की यूरोपीय प्लेऑफ में चार बार के चैंपियन इटली पर पेनाल्टी शूटआउट में उलटफेर भरी जीत के बाद खेला गया।विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम कांगो थी जिसने मैक्सिको के ग्वाडालाजारा में जमैका को 1-0 से हराया। स्वीडन, तुर्किए और चेक गणराज्य तीनों ने यूरोपीय प्लेऑफ से क्वालीफाई किया है। स्वीडन ने पोलैंड को, तुर्किए ने कोसोवो को और चेक गणराज्य ने डेनमार्क को हराया।विश्व कप 11 जून से अमेरिका, मैक्सि...