नई दिल्ली, अगस्त 29 -- इमरान के जिक्र पर भावुक हुए मियांदाद नई दिल्ली। पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद जेल में बंद पूर्व कप्तान इमरान खान की रिहाई की अपील करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह ईमानदार व्यक्ति हैं और किसी तरह के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे हैं। मियांदाद नैरेटिव यू-ट्यूब चैनल पर दिए साक्षात्कार में कहा कि उनके लिए यह समझना मुश्किल है कि उनके पूर्व कप्तान अब तक जेल में क्यों हैं। उन्होंने कहा, हमारे बीच जो भी मतभेद रहे हों, हमने पाकिस्तान के लिए खेला और पाकिस्तान के लिए संघर्ष किया। मियांदाद की यह भावुक अपील ऐसे समय आई है, जब इमरान खान के स्वास्थ्य और जेल में उनकी परिस्थितियों को लेकर चिंताएं फिर बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- खेल : धमकी की जानकारी नहीं थी : सरफराज यह भी पढ़ें- पूर्व पाकिस्तानी चयनकर्ता मुहम्मद वसीम...