नई दिल्ली, जुलाई 31 -- इन्फेंटिनो की योजना के विरोध में फीफा सलाहकार हटे न्यूयॉर्क। फीफा के वरिष्ठ सलाहकार कार्लोस कॉर्डेइरो ने विश्व कप फुटबॉल की निजी इक्विटी योजना के विरोध में शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विश्व कप के लिए 'व्हाइट हाउस टास्क फोर्स' में फुटबॉल संस्था का प्रतिनिधित्व किया था। गोल्डमैन सैक्स के पूर्व बैंकर कोर्डेइरो ने बयान जारी करके फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के सलाहकार पद से इस्तीफा देने की जानकादी दी। कॉर्डेइरो ने फीफा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस मामले में खुलकर अपने विचार रखने का आग्रह किया। हाल के वर्षों में कोर्डेइरो अक्सर इन्फेंटिनो के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने के लिए व्हाइट हाउस जाते थे। यह भी पढ़ें- फुटबॉल बिकाऊ नहीं है...FIFA प्रमुख पर भड़का यूरोप, दे डाली विश्व कप बॉयकॉट क...