खेल : इटैलियन ओपन : स्वितोलिना-गफ में खिताबी भिड़ंत
नई दिल्ली, मई 15 -- इटैलियन ओपन : स्वितोलिना-गफ में खिताबी भिड़ंत रोम। युक्रेन की एलिना स्वितोलिना इटैलियन ओपन टेनिस के फाइनल में अपने से दस साल छोटी अमेरिका की कोको गफ से भिड़ेंगी। सातवीं वरीय एलिना ने गुरुवार रात खेले गए सेमीफाइनल में चौथी वरीय और छह ग्रैंड स्लैम विजेता पोलैंड की इगा स्वियातेक को करीब सवा दो घंटे चले मुकाबले में 6-2, 4-6, 6-2 से शिकस्त दे दी। एलिना और कोको दोनों सत्र का अपना डब्ल्यूटीए 1000 टाइटल जीतने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि एलिना ने इस साल अमेरिकी खिलाड़ी को दो बार हराया है। उन्होंने इससे पहले यहां फाइनल तक के सफर में दूसरी वरीय एलेना रायबाकिना को भी पराजित किया था। इसके अलावा स्वितोलिना और कोको आपस में पांच बार भिड़ चुकी हैं जिनमें से तीन बार कोको और दो बार स्वितोलिना हारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.