खेल : इटली के मूर्तिकार ने तैयार की ट्रॉफी
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- इटली के मूर्तिकार ने तैयार की ट्रॉफी मिला। फीफा विश्व कप ट्रॉफी का डिजाइन इटली के एक मूर्तिकार ने तैयार किया है। उन्होंने इस सर्पिलाकार आकृति में खेल से जुड़ी तीन भावनाएं दर्शाने की कोशिश की है। इसमें खिलाड़ियों का संघर्ष, प्रशंसकों का उल्लास और जीत का क्षण शामिल हैं। विश्व कप फाइनल के बाद विजेता टीम का कप्तान जिस ट्रॉफी को हासिल करता है वह 36 सेंटीमीटर (14 इंच) ऊंची है और 18 कैरेट सोने से बनी है। यह हरे रंग के दो छल्लों वाले आधार पर टिकी है। यह छल्ले खेल के मैदानों के प्रतीक हैं। टूर्नामेंट के बाद मूल ट्रॉफी फीफा को वापस भेज दी जाती है। फीफा इसे अपने स्विस मुख्यालय में रखता है। विजेता टीम को स्वदेश ले जाने के लिए सोने की परत चढ़ी हुई प्रतिकृति मिलती है। फीफा ने अब नियम बदल दिए हैं जिनके अनुसार तीन बार के विजेता को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.