नई दिल्ली, मई 30 -- इंदिरा नूई की जगह रोज रिवाज आईसीसी की स्वतंत्र निदेशक अहमदाबाद। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को डॉ रोज रिवाज को स्वतंत्र निदेशक घोषित किया क्योंकि यह पद पेप्सिको की पूर्व प्रमुख इंदिरा नूई के कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हो गया था। रिवाज आईसीसी बोर्ड में शुरुआती तीन साल के कार्यकाल के लिए शामिल होंगी जिसमें एक बार विस्तार की संभावना भी है। आईसीसी में स्वतंत्र निदेशक का पद किसी ऐसी प्रसिद्ध महिला के लिए आरक्षित होता है जिसने सामाजिक और पेशेवर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। रिवाज फिलहाल 'एंगलियन वाटर और यूके कंपनीज हाउस' की अध्यक्ष हैं और 'एपेरम एसए तथा विक्ट्रेक्स पीएलसी' में प्रमुख स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- खेल : इंदिरा नूई की जगह रोज रिवाज आईसीसी की स्वतंत्र निदे...