खेल : इंडियन वुमैन्स लीग का सत्र 16 अक्तूबर से शुरू होगा
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- इंडियन वुमैन्स लीग का सत्र 16 अक्तूबर से शुरू होगा नई दिल्ली। देश की शीर्ष स्तर की महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 'इंडियन वुमैन्स लीग' (आईडब्ल्यूएल) का सत्र 16 अक्तूबर से शुरू होगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को यह जानकारी दी। पिछले सत्र की छह टीमें ईस्ट बंगाल एफसी, सेतु एफसी, किकस्टार्ट एफसी, नीता एफए, गोकुलम केरला एफसी और गढ़वाल यूनाइटेड एफसी के साथ प्रमोट हुई एचओपीएस एफसी और जुबा सांघा एफसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। आईडब्ल्यूएल-2 का ग्रुप चरण 23 अक्तूबर से शुरू होगा जिसमें 20 टीम को पांच-पांच टीमों के चार समूहों में बांटा जाएगा। चारों ग्रुप की विजेता और दूसरे स्थान की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों को छह टीमों के फाइनल दौर में जगह मिलेगी जो 25 नवंबर से शुरू होगा। यह भी पढ़ें- खेल : आठ महीने के सत्र का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.