खेल : इंडियन ओपन सर्फिंग प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक
नई दिल्ली, मई 19 -- इंडियन ओपन सर्फिंग प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक मेंगलुरु। जापान में इस साल के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों की दृष्टि से महत्वपूर्ण इंडियन ओपन सर्फिंग टूर्नामेंट 29 से 31 मई तक यहां 'ब्लू बे तन्निरभावी इको बीच' पर आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय सर्फिंग महासंघ (एसएफआई) के तत्वावधान में किया जाएगा। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। एसएफआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए लिटिल अंडमान प्रो 2026 का आयोजन किया गया था। इसके बाद अब इंडियन ओपन 2026 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सीरीज का दूसरा पड़ाव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.