नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर ईशा गुहा 'एमबीई' से सम्मानित लंदन। किसी भी खेल में इंग्लैंड के लिए खेलने वाली दक्षिण एशियाई मूल की पहली महिला ईशा गुहा को वहां के राजा के नए साल के सम्मान में एमबीई (मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर) से सम्मानित किया गया। दो बार विश्व विजेता टीम की सदस्य रहीं ईशा ने आठ टेस्ट, 83 वनडे और 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें कुल 148 विकेट लिए। उन्होंने 2009 में 50 ओवर के विश्व कप और टी-20 विश्व कप दोनों में इंग्लैंड की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह 2005 और 2007-08 में इंग्लैंड की दो महिला एशेज जीत का भी हिस्सा थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...