नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हाल में अंडर-19 एशिया कप में अपनी विस्फोटक पारी से सुर्खियों में आए अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी विरेन्दर सहवाग के बेटे आर्यवीर आईपीएल नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे। आर्यवीर सहित 994 'अनकैप्ड' (जिन्होंने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है) ने पंजीकरण किया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, स्कॉट बोलैंड और झाय रिचर्डसन भी शामिल हैं। नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी। शुरुआती सूची में 1220 खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी एक दिसंबर तक अपनी छोटी सूची सौंपेंगी उसके बाद इसमें छंटनी होगी। इस सूची में वे अतिरिक्त खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जिन्हें फ्रेंचाइजी नीलामी के लिए विचार में लाना चाहती हैं। इसके बाद नीलामी से एक सप्ताह पहले खिलाड़ियों की अं...