नई दिल्ली, मार्च 28 -- आईपीएल : बांग्लादेश हटा सकता है प्रसारण पर लगा बैन ढाका। बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण पर लगा बैन, आवेदन मिलने पर हटाया जा सकता है। जर्मन ब्रॉडकास्टर डॉयचे वेले ने स्वपन के हवाले से शनिावार को कहा कि अगर कोई चैनल आईपीएल का प्रसारण करने के लिए आवेदन करता है, तो उस पर विचार किया जाएगा। हम खेल में राजनीति नहीं मिलाना चाहते। अगर कोई चैनल आईपीएल का प्रसारण करने के लिए आवेदन करता है, तो हम उस पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे। बांग्लादेश के केबल ऑपरेटरों पर भारतीय ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा प्रसारण दिखाने पर कोई बैन नहीं है। हम किसी को प्रसारण करने से नहीं रोकेंगे। लेकिन हम किसी पर कोई जोर-जबरदस्ती नहीं करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...