नई दिल्ली, मार्च 10 -- आईजीपीएल के आकर्षण का केंद्र होंगे गगनजीत भुल्लर चंडीगढ़। मौजूदा चैंपियन गगनजीत भुल्लर इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) में आकर्षण का केंद्र होंगे। बुधवार से यहां शुरू होने वाली लीग में कई अन्य शीर्ष खिलाड़ी भी भाग लेंगे। भुल्लर ने 2025 में आईजीपीएल में खिताब जीता था और इस बार उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाह टिकी रहेंगी। पिछले साल आईजीपीएल ऑर्डर ऑफ मेरिट जीतने वाले पुखराज सिंह गिल भी इसमें शिरकत करेंगे। इनके अलावा एशियाई टूर के स्टार करणदीप कोचर और अमन राज भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 58 खिलाड़ी भाग लेंगे जिनमें नौ अमेच्योर शामिल हैं। इसमें कोई कट नहीं होगा। अमेच्योर खिलाड़ियों में जीव मिल्खा सिंह के पुत्र हरजाई मिल्खा सिंह भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.